112
धर्मी व्यक्ति के लक्षण 
 1 यहोवा की स्तुति करो! 
क्या ही धन्य है वह पुरुष जो यहोवा का भय मानता है, 
और उसकी आज्ञाओं से अति प्रसन्न रहता है! 
 2  उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा* 112:2 उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा: उसकी सन्तान, उसके वंशज अर्थात् वे समृद्ध होंगे, सम्मानित होंगे, मनुष्यों के मध्य अपनी पहचान रखेंगे। ; 
सीधे लोगों की सन्तान आशीष पाएगी। 
 3 उसके घर में धन-सम्पत्ति रहती है; 
और उसका धर्म सदा बना रहेगा। 
 4 सीधे लोगों के लिये अंधकार के बीच में ज्योति उदय होती है; 
वह अनुग्रहकारी, दयावन्त और धर्मी होता है। 
 5 जो व्यक्ति अनुग्रह करता और उधार देता है, 
और ईमानदारी के साथ अपने काम करता है, उसका कल्याण होता है। 
 6 वह तो सदा तक अटल रहेगा; 
धर्मी का स्मरण सदा तक बना रहेगा। 
 7 वह बुरे समाचार से नहीं डरता; 
उसका हृदय यहोवा पर भरोसा रखने से स्थिर रहता है। 
 8 उसका हृदय सम्भला हुआ है, इसलिए वह न डरेगा, 
वरन् अपने शत्रुओं पर दृष्टि करके सन्तुष्ट होगा। 
 9  उसने उदारता से दरिद्रों को दान दिया† 112:9 उसने उदारता से दरिद्रों को दान दिया: वह उदार है वह मुक्त हस्त दान देता है। वह आवश्यकता ग्रस्त और अभागों में बाँट देता है।, 
उसका धर्म सदा बना रहेगा; 
और उसका सींग आदर के साथ ऊँचा किया जाएगा। (2 कुरि. 9:9)  
 10 दुष्ट इसे देखकर कुढ़ेगा; 
वह दाँत पीस-पीसकर गल जाएगा; 
दुष्टों की लालसा पूरी न होगी। (प्रेरि. 7:54)